तनवीर
हरिद्वार, 2 अक्तूबर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वर्ण जयंती पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर चौहान व पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि गांधी जयंती पर सभी को शहरों के साथ गांवों को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। यदि गांव आगे नही बढ़े तो विकास की दौड़ में देश पिछड़ जाएगा।
प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर व पूर्व ज्वपालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलते हुए कांग्रेस ने हमेशा दलितों, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को सम्मान दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सी.पी.सिंह, कैलाश प्रधान व बी.एस.तेजियान ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर इस हिटलरशाही भाजपा सरकार को उखाड़ने का कार्य करेंगे। ओबीसी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तव व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई की सारी हदें पार कर दी हैं। महंगाई से गरीबों का बुरा हाल है।
कार्यक्रम में भेल श्रमिक नेता विकास सिंह, पूर्व पार्षद तहसीन अंसारी, विनोद कश्यप, ललित मोहन जोशी, विजय जोशी, सौरभ सैनी, आरबीएल वर्मा, रविंद्र धीमान, विजय कुशवाहा, सतपाल शास्त्री, अमरीश चौहान, मनोज यादव, वीरेंद्र भारद्वाज, जगदीप असवाल, प्रहलाद सिंह, रईस अब्बासी, शाहनवाज खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।