तनवीर
हरिद्वार, 26 मार्च। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराज अग्रसेन घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया ने कहा सोनिया गांधी ने यूपीए के अध्यक्ष के रूप में मनरेगा, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन, शिक्षा का शिकार जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि मां गंगा से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हो कर देश की सेवा करें।
पूर्व सभासद वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस इरशाद अली ने कहा कि त्याग और बलिदान की मूर्त सोनिया गांधी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। मां गंगा उन्हें जल्द स्वस्थ करें। विनोद कश्यप, हरजीत सिंह, हरद्वारी लाल, जगदीप असवाल, आशु भारद्वाज, अनिल ठाकुर, आशु श्रीवास्तव, बृजमोहन बर्थवाल, राहुल चौधरी, वसीम सलमानी, कामेश्वर यादव, मोनू, मुनीर आलम, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार, विमल सैनी, लव गुप्ता, अंकुर सैनी, आकाश बिरला आदि कार्यकर्ताओं ने भी सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


