तनवीर
हरिद्वार, 18 जुलाई। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आर्यनगर चौक स्थित होटल में आयोजित की गई। बैठक में डिसटीब्यूटरों के समक्ष आ रही परेशानियों पर पदाधिकारी ने विचार रखे। बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि लगातार कंपनियों की मनमानी चल रही है। कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटर के साथ समन्वय स्थापित नहीं कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को उत्पाद नहीं दिए जा रहे हैं। कंपनी के कुछ कर्मचारी अन्य विक्रेताओं को उत्पाद दे रहे हैं। कुछ कंपनियां बिक्री से ज्यादा उत्पाद दे रही है। जिससे डिस्ट्रीब्यूटरों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
कंपनियों द्वारा ऑनलाइन भी उत्पादों को बेचा जा रहा है। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि कंपनियां अपने उत्पाद ऑनलाइन कैसे बेच सकती हैं। अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को घाटा सहना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनियां अपने रवैये को ठीक करें। व्यापारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया सहन नहीं किया जाएगा। कुछ कंपनियों के उत्पाद बाजार में धडल्ले से बिक रहे हैं। जिससे अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर हताश निराश हैं और नुकसान झेल रहे हैं। सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटरों के द्वारा भेजे गए क्लेम का भी निस्तारण सही समय पर नहीं कर रही हैं। व्यापारियों को बार-बार कंपनियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं महामंत्री संदीप वैष्णव ने कहा कि कंपनियों की मनमानी किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। अधिकृत विक्रेताओं को ही उत्पाद मिलने चाहिए। बाजार में स्वयं कंपनियां द्वारा अपना उत्पाद बेचने जैसी बातों का पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पाद अधिकृत विक्रेताओं को ही दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कारोबार से व्यापारी हताश निराश है। व्यापार में घाटा सहन करना पड़ रहा है। ऑनलाइन व्यापार को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने यह भी कहा कि कावड़ मेला आ रहा है।
व्यापारियों को अपने उत्पाद की जांच पड़ताल रखनी चाहिए। मिलावटी सामान की बिक्री ना हो इसको लेकर व्यापारियों को सजगता बरतनी होगी। इस दौरान सुनील अरोड़ा, अभिषेक बटला, दीपक कंसल, दीपक गोयल, रुपेश गोयल, अतुल गोयल, संजय बजाज, कमल अरोड़ा, कैलाश झाम, अजय खुराना, विपिन शर्मा, तरुण भाटिया, सुरेश साहनी, शशि मनचंदा, ऋषि लाल, मयंक, अभिमन्यु, गौरव गाबा, अनिल ग्रोवर, अशोक अरोड़ा, संध्या जोशी, अखिल गोयल, संजीव बब्बर, प्रभास कंसल, इंद्रजीत, अभितेष गुप्ता आदि मौजूद रहे।


