तनवीर
युवाओ में बढ़ा मुक्केबाजी खेल के प्रति रूझान-डा.विशाल गर्ग
हरिद्वार, 6 अक्तूबर। जिला मुक्केबाजी संघ द्वारा जिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योग स्थली स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथी विधायक आदेश चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, रोहन सहगल ने किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बालक और बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में 132 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 70 बालक और 62 बालिकाएं शामिल रही।
जिला मुक्केबाजी संघ के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने बताया कि विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विशाल गर्ग ने कहा कि युवाओं बीच मुक्केबाजी के प्रति रूझान बढ़ रहा है। जिला मुक्केबाजी सघ के प्रयासों से कई प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आए हैं और प्रतियोगिताओं में शानदान खेल का प्रदर्शन कर हरिद्वार व उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी खेल के साथ आत्मरक्षा का भी साधन है। खासतौर पर बालिकाओं को मुक्केबाजी का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए।
प्रतियोगिता के मिनी बालक वर्ग में रौनक ने कृष्णाराज को, अद्विक ने राजेश को, हर्षित ने अभयदेव को, युवराज सैनी ने आदर्श को, सुधांशु ने रुद्र प्रताप को, कमलप्रीत ने जय को, अधिराज ने चरित भारद्वाज को, अक्षिता ने वृद्धि को, मौसम ने वंशिका को तथा मिनी-बालिका वर्ग में न्यास ने आर्य गुप्ता को, दिव्या ज्योति ने आराध्या को, वर्षा ने लक्ष्यता को, हिमांशी ने वंशिका राठी को, इशिका ने सिमरन को, सौगात ने वंशिका को, सीनियर बालिका वर्ग में दिव्या ने आयुषी बिष्ट को, सुरभि ने वंशिका शर्मा को, साक्षी ने कमल जोशी को, विदुषी शर्मा ने कनक को, प्रतिष्ठा चौधरी ने प्रगति कंबोज को, हिमांनी ने मुस्कान को, सेम चौधरी ने निधि जदली को रोचक मुकाबलों में हराया।
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका नवीन चौहान, किशन सिंह महर, संगीत जोशी, अनिकेत, आशीष शर्मा ने निभायी। राकेश चौधरी, सुनीता चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।