विडियो:-महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने 100 पौधे लगाकर की वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने चमगादड़ टापू गंगा किनारे वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ संत मंडल के महंत राममुनि महाराज एवं विश्वास पूरी महाराज ने की। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। महंत राम मुनि महाराज ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सुनील सेठी की पहल स्वागत योग्य है। उन्होंने सभी से पौधारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए तो उत्तराखंड सहित पूरे देश में पर्यावरण को संतुलित करने में मदद मिलेगी

महंत विश्वास पूरी एवं निवृतमान पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि पर्यावरण में आए बदलाव की वजह से देश भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए सुनील सेठी के अभियान में पूर्ण सहयोग करेंगे। महानगर व्यापार मंडल के संरक्षक डा.श्याम पुरी एवं गुलशन नैयर ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। सुनील सेठी ने कहा कि 100 पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की गई है। हरिद्वार को ग्रीन सिटी बनाने के लिए अभियान को प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा। सेठी ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जाएगी। जिससे पौधों के वृक्ष बनने पर इसका लाभ हरिद्वार की जनता और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी दीपक नाथ गोस्वामी, डा.डीएन बत्रा, सुभाष कपिल, अधिवक्ता राकेश गुप्ता, मनोज महंत, अमित कोहली, मुकेश पुरी, धीरज पाराशर, अमन बंसल, गगन बंसल, सन्नी सिंह, सुनील कुमार, कालीचरण परिदा, अनिल कोरी, भूदेव शर्मा, सुभाष ठक्कर, एसएन तिवारी, हर्ष पुरी, राकेश सिंह, पवन पांडे, आशीष अग्रवाल, रवि बांगा, दीपक पंडित, विकास कुमार, गौरव कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *