विडियो:-द्वारिका विहार कालोनीवासियों ने निवृतमान मेयर से की सड़क निर्माण की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 नवम्बर। जगजीतपुर स्थित द्वारिका विहार कॉलोनीवासियों ने निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा से सड़क निर्माण की गुहार लगाई है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा द्वारा द्वारिका विहार जगजीतपुर की सड़क का जायजा लेने के बाद नगर निगम के इंजीनियर को सड़क निर्माण के लिए पत्र सौंपा गया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि द्वारिका विहार जगजीतपुर निवासी काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। 6 वर्ष पूर्व यह क्षेत्र नगर निगम में शामिल हुआ था।

बजट के अभाव एवं अधिकारियों की अनदेखी के चलते सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर आयुक्त से भी गुहार लगाई जाएगी। अशोक शर्मा ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सड़क से नहीं गुज़र पाते हैं। सड़क के गड्ढे लोगों के लिए दुखदाई बने हुए हैं। द्वारिका विहार जगजीतपुर क्षेत्र वासियों की इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। क्षेत्र निवासी इंदु रावत ने कहा कि कॉलोनी की सड़क 2009 से नहीं बन पाई है।

सड़क के गड्ढे निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बने हुए हैं। वाहन दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है, क्षतिग्रस्त सड़क पर जल भराव हो जाता है। क्षेत्र निवासियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जनहित में जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए। इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील कुमार भी शामिल रहे। सड़क निर्माण की मांग करने वालों में इंदु रावत, अनीता राणा, सीमा ठाकुर, संगीता सेमवाल, उषा बड़ोनी, सीमा चौधरी, रामेश्वरी, मंजू बहल, मधु, प्रमिला पंत, सुनीता बिष्ट आदि महिलाएं शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *