एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई जारी

Crime
Spread the love

तनवीर


मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय गैंग पर श्यामपुर पुलिस ने कसी नकेल
शिवा उर्फ लड्डू गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज एफआईआर के 24 घंटे के भीतर गैंग लीडर सहित 2 को किया गिरफ्तार
हरिद्वार, 3 जनवरी। थाना श्यामपुर पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त शिवा उर्फ लड्डू गैंग के गैंग लीडर समेत दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों स्मैक, चरस, गांजा आदि की तस्करी में लिप्त शिवा उर्फ लड्डू गैंग के 3 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत 1 जनवरी को मुकद्मा दर्ज किया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तालश के लिए श्यामपुर थानाध्यक्ष के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गईं। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए गैंग लीडर शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर व गैग के सदस्य मदन शर्मा पुत्र सुखवीर, निवासी हरिपुरकला थाना रायवाला जनपद देहरादून को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गयी है।
पुलिस टीम में एसएसआई मनोज रावत, अपर उपनिरीक्षक मौ.इरशाद, हेडकांस्टेबल शेर सिंह व कांस्टेबल राहुल देव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *