विडियो:-जटवाड़ा पुल पर बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान जटवाड़ा पुल पर रोकने का प्रयास किया। लेकिन बुलेट सवार पुलिस को देखकर रेगुलेटर पुल नहर पटरी पर अपने वाहन को तेजी से भगाने लगे।बुलेट पर बैठे युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश नजाकत अली पुत्र केसर अली निवासी अहमदनगर नई बस्ती फतेहगंज बरेली उत्तर प्रदेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस की जानकारी में सामने आया कि युवक तस्करी करने के लिए हरिद्वार आए थे। घटनाक्रम के दौरान घायल बदमाश को अस्पताल में देखने के लिए एसएसपी पहुंचे।एसएसपी प्रेमेंद्र डोभाल ने बताया कि दोनों युवक स्मैक तस्करी के लिए हरिद्वार आए थे। दोनों बदमाश बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार थे। जटवाड़ा पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन बुलेट पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी।दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। बदमाश के पास से 101.5 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई। एसएसपी ने कहा कि फरार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही स्मैक तस्करी के लिए हरिद्वार किन लोगों से मिलने के लिए आए थे।इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *