विडियो:-समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 फरवरी। बुधवार से शुरू हो रहे भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को हरिद्वार पहुंच गए। कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचने पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वे हरिद्वार को अध्यात्म का द्वार मानते हैं। यहां आने की बार-बार इच्छा होती है और हरिद्वार आने पर उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है।

समय-समय पर साधु-संतों से मिलने वे हरिद्वार आते रहते हैं। स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कार्यक्रम में भारत के सांस्कृतिक वैभव सनातन परंपरांओं पर चर्चा होगी। विविधातओं और भिन्नताओं के बावजूद भारत एक है। बुधवार से तीन दिवसीय समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम शुरू हो रहा है। जिसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में कई बड़ी राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *