तनवीर
हरिद्वार, 3 अक्तूबर। भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस भूपतवाला स्थित श्री कल्याण कमल आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार, चंडीगढ़, गाज़ियाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, देहरादून, मसूरी, जगाधरी, राजपुरा से आये राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी यूपी व उत्तराखंड तथा जिला कार्यकारिणी देहरादून व हरिद्वार के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदम् प्रसाद धीमान ने महासभा की उपलब्धि पर तथा भविष्य में समाज के लिये और अधिक क्या कर सकते हैं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की जररूत है।
वहीं रोशन धीमान ने सबको साथ लेकर चलते हुए पारदर्शिता से काम करने पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष यूपी इंजी. अशोक धीमान ने कहा कि हरिद्वार में धीमान धर्मशाला की स्थापना की जरूरत बताते हुए जमीन के लिए 1 लाख11 हजार देने की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड नाथू राम शर्मा ने धर्मशाला की जमीन हेतु 21000 देने की घोषणा की। देहरादून से आये जिला सचिव संजय धीमान ने सामाजिक एकता पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अरुण धीमान ने देहरादून कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया और धीमान बन्धुओं का साथ देने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दर लाल धीमान ने सभी का आभार प्रकट करते हुए महासभा की सदस्यता लेने का अनुरोध किया।
नाथीराम धीमान को महासभा की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की। नाथीराम धीमान ने कहा कि बढ़चढ़ कर धीमान ब्राह्मणों के उत्थान पर कार्य करने का प्रण लेना होगा। संस्थापक सदस्य केदारनाथ धीमान ने महासभा को सुचारू चलाने और दूरदराज से आए धीमान ब्राह्मणों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री (कार्यवाहक) भीष्म धीमान के नाम पर सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर राजपाल धीमान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदम प्रसाद धीमाऩ, रोशन धीमान, मनोज शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीमान, प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अशोक धीमान, सत्यप्रकाश धीमान, प्रदीप कुमार धीमान, सुन्दर लाल धीमान, हिमांशु धीमान, मुकेश धीमान, भीष्म धीमान, नाथीराम धीमान, गोपाल धीमान, रवि धीमान, महेन्द्र धीमान, अरविंद धीमान, संजय धीमान, नाथूराम शर्मा, सीताराम धीमान, डा.अनिल धीमान, ओमकैलाश धीमान, उमेश धीमान, अरुण धीमान, राजकुमार धीमान, इंजी. ऋषिपाल धीमान, महेश कुमार धीमान, सोनू धीमान आदि मौजूद रहे।


