हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन का स्थापना दिवस मनाया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 मार्च। हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की स्थापना के 63 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यूनियन के भेल सेक्टर-1 स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए यूनियन के सदस्यों ने एक दूसरे को यूनियन की वर्षगांठ की बधाई दी। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन भेल की सबसे पुरानी यूनियन है। यूनियन ने भेल श्रमिकों के हितों के लिए बढ़ कर काम किया है तथा श्रमिकों की समस्याओं के लिए सबसे आगे खड़े होकर उनकी मदद की है।

भेल हरिद्वार में चाहे अस्थाई श्रमिकों को स्थाई नौकरी देने की बात हो या स्टैंडिंग ऑर्डर बनवाने की यूनियन ने हमेशा आगे बढ़कर सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि भेल में श्रमिकों को प्लांट परफार्मेंस, बोनस और सम्मानजनक इंसेंटिव, ई एल कैश आदि अभी भी कई ज्वलंत समस्याएं हैं। जिनके समाधान के लिए यूनियन लगातार संघर्ष कर रही है। यूनियन आगे भी श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने श्रमिकों से एकजुटता का आह्वान भी किया। हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन श्रमिकों को रविवार के दिन कार्य पर बुला रहा है। लेकिन ओवर टाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

प्रबंधन को श्रम कानूनों के अनुसार मजदूरों को ओटी का भुगतान करना चाहिए। टाउनशिप में आवासों की हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि आवासों का अच्छी क्वालिटी के साथ मेंटनेंस किया जाए और कैंटीन की व्यवस्था में सुधार किया जाए। हॉलीडे होम की व्यवस्था पूर्व की भांति शुरू की जाए। इस दौरान यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप, अमित गोगना, सचिन चौहान, अतुल राय, धर्मेश गुप्ता, संतोष सिंह, भगत सिंह रावत, इंद्रजीत यादव, कमलसिंह सैनी, गिरिराज किशोर, बाबू लाल, डीके दास, मोहित शर्मा, अरविंद कुमार, तरुण शुक्ला, अजय सिंह, देवेंद्र यादव, बलबीर सिंह रावत, भवानी प्रसाद, राकेश मालवीय, नवीन गिरी, रामलाल, सुनील कुमार, मोहित शर्मा, जितेश कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजकुमार सैनी, अखिल बंसल, प्रह्लाद चौहान, हरिहर प्रसाद, हरीश साहू, प्रेमशंकर ठाकुर, बाबू गोंड, नवीन कुमार, दीपक राय, कमलेश, रूपेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भेल श्रमिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *