छात्र-छात्राओं को वितरित किए निःशुल्क चश्मे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 जनवरी। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मेला अस्पताल के सहयोग से कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। पिछले वर्ष बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की नेत्र जांच के लिए मेला हॉस्पिटल की ओर से शिविर का आयोजन किया गया था। जांच में जिन छात्र-छात्राओं की आंखों में कुछ कमी पाई गई तो उसके निवारण के लिए उन्हें चश्मे वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने विद्यालय की और से मेला की ओर से मेला अस्पताल धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की। छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *