किसानों की समस्याएं दूर करे सरकार-सुरेश कुमार छिलर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 जनवरी। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी किसान नेता सुरेश कुमार छिलर ने सरकार से किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की है। सुरेश कुमार छिलर ने कहा कि चीनी मिलों पर बकाया भुगतान, कर्ज माफी, एमएसपी, जानवरों से फसलों का होने वाले नुकसान की भरपाई आदि तमाम समस्याओं से जूझ रहे किसान आंदोलन कर रहे हें। आंदोलन के बावजूद सरकार किसानों की सुध लेने का तैयार नहीं है।

दिल्ली में चले लंबे आंदोलन के बाद सरकार ने एमएसपी लागू करने सहित किसानों की दशा सुधारने के लिए कई वादे किए थे। जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया। चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रूपया बकाया हे। जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। सुरेश कुमार छिलर ने कहा कि फसलों का सही दाम नहीं मिलने के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दब रहा है। सरकार किसानों का कर्ज माफ करने के बजाए उ़द्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है। केंद्र सरकार एमएसपी लागू करने के साथ देश के समस्त किसानों का कर्ज माफ करे।

जिससे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि चीनी मिलों पर बकाया किसानों को तत्काल दिलाया जाए। उत्तराखंड में जंगली जानवरों द्वारा फसलों का भारी नुकसान पहुंचाया जाता है। जिससे किसान को होने वाले नुकसान की भरपाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *