जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की हरिद्वार कार्यकारणी का विस्तार किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 अप्रैल। इंडस्ट्रियल एरिया में राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में आयोजित जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति ) की हरिद्वार कार्यकारणी का विस्तार करते हुए विजय सिंह को जिलाध्यक्ष हरिद्वार जोन, खालिद हसन को जिला उपाध्यक्ष, मौहम्मद मोहसिन को जिला उपाध्यक्ष, दीपक राज भट्ट को महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, संध्या को विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार ग्रामीण और सोनिया कामरा को विधानसभा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह एवं प्रदेश सचिव प्रियंका रानी द्वारा सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों युवाओं और महिलाओ ने पार्टी की सदस्यता भी लंी। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा ने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को मज़बूती से लड़ेगीं जिसकी तैयारी बूथ स्तर से शुरू हो गईं है।

पार्टी जनहित के मुद्दे उठाएगी और सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने सभी का धन्यवाद किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में संगीता, मीनाक्षी, शाहिल बग्गा, श्रीमंत, विक्रांत सैनी महेश, विद्या, रोहित आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *