Haridwar news शहर में हजारों टन कचरा छोड़ गए कांवड़िए, देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

Haridwar news


कचरा साफ करने के लिए नगर निगम चला रहा विशेष अभियान
हरिद्वार, 24 जुलाई। कांवड़ मेला निपटने के बाद प्रशासन और नगर निगम के सामने कांवड़ियों द्वारा शहर में छोड़े गए हजारों टन कचरे को साफ करना बड़ी चुनौती है। इसके लिए नगर निगम की और से विशेष अभियान शुरू किया गया है। बुधवार शाम से ही नगर निगम की कई टीम कांवड़ियों द्वारा छोडे़ गए कचरे को साफ करने में जुटी हैं। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 4.50 करोड़ कांवड़िए कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे। इतनी बड़ी संख्या में आए कांवड़िए शहर में हजारों टन कूड़ा छोड़ गए हैं।

हरकी पैड़ी सहित तमाम गंगा घाटों और रास्तों पर हर तरफ कचरा, प्लास्टिक की थैलीयां, पानी की बोतलें, जूते, चप्पल फैले हुए हैं। पूरे शहर में फैले कचरे को साफ करने को चुनौती के रूप में लेते हुए नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए एक्स्ट्रा मैन पावर लगाई गई है। 48 घंटे में शहर को पूरी तरह साफ सुथरा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *