Haridwar news आठ लाख से अधिक कीमती कुल 32 मोबाइल बरामद, विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाले लगभग 2.5 दर्जन खोए फोन

हरिद्वार :-एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 32 मोबाइल फोन की रिकवरी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में से कुछ फोन बाहरी राज्यो से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो आदि के तथा कुछ फोन स्थानीय निवासियो के हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹ 8 लाख से अधिक आंकी गई।

अपने खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके पीडितो के चेहरो पर थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा अपने अथक प्रयासो से मुस्कान लायी गयी। जिसपर जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा की गयी।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हे कोई लावारिश मोबाइल फोन मिलता है तो उक्त मोबाइल को तत्काल अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी में जमा करा दें।

पुलिस टीम
1-ASP निशा यादव IPS
2-ASP जितेंद्र चौधरी IPS
3-थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
4-हेड कांस्टेबल विवेक यादव
5-हेड कांस्टेबल देवेन्द्र चौधरी
6 महिला कांस्टेबल निधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *