हरीश शर्मा अध्यक्ष बने भारत माता सप्तऋषि व्यापार मंडल के

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरि


भास्कर जायसवाल महामंत्री तथा विपुल खेड़ा कोषाध्यक्ष मनोनीत
हरिद्वार, 14 जुलाई। शहर व्यापार मंडल की 53वीं इकाई के रूप में भारत माता सप्तऋषि व्यापार मंडल का गठन किया गया। नवगठित व्यापार मंडल में भारत माता मंदिर से लेकर गीता कुटीर तक के व्यापारी शामिल हैं। व्यासपारियों की सर्वसम्मति से हरीश शर्मा नवगठित व्यापार मंडल के अध्यक्ष, भास्कर जायसवाल महामंत्री तथा विपुल खेड़ा कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इस अवसर पर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा व कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि हरीश शर्मा पूर्व में भी व्यापार मंडल में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।

उनके अध्यक्ष बनने से व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी। राजीव पाराशर ने कहा कि शहर व्यापार मंडल शहर की सभी इकाइयों के साथ हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। व्यापारी हित में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर व्यापार मंडल महामंत्री अमन शर्मा व कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने कहा कि शहर व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों के लिए हर संभव प्रयास करता है। किसी भी व्यापारी का अहित बर्दाश्त नही किया जाएगा। भारत माता सप्तऋषि व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश शर्मा व महामंत्री भास्कर जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एकजुट होकर व्यापारियों के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश शर्मा व संचालन शहर उपाध्यक्ष तनुज महेश्वरी ने किया। इस दौरान शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने भूपेंद्र चौहान को शहर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर गंगाराम खेड़ा, अमित महेश्वरी, ललित कुकरेती, दीपक अग्रवाल, गौरव राजपूत, चंद्रप्रकाश खेड़ा, भूपेंद्र प्रधान, हरिओम ठाकुर, मोनू विश्नोई, राजपाल नेगी, संजय ठाकुर, अमित पांडे, रविंद्र कुमार, भुवन चन्द शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश पासी, जय किशोर भट्ट, सुनित रस्तोगी, श्रीधर गिरि, विंध्यवासिनी तिवारी, मनोज कुमार, विक्रांत भारद्वाज, विशाल शर्मा, उदय विश्नोई, गोविंद सिंह नेगी, मनोज तिवारी, सतेंद्र विश्नोई, सौरभ दूबे, भास्कर पांडे, जनार्दन पाण्डे, प्रकाश पंत, कोषाध्यक्ष शहर युवा व्यापार मंडल सन्नी सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *