महिला अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड विंग में जल्द शुरू होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
नोवस पैथोलॉजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड और स्वामी नारायण ट्रस्ट पीपीपी मॉड में करेंगे अस्पताल का संचालन
हरिद्वार, 17 मार्च। महिला अस्पताल में 200 बेड के मदर एंड चाइल्ड विंग में स्वास्थ्य सेवाएं जल्द शुरू होने जा रही हैं। नोवस पैथोलॉजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्वामी नारायण ट्रस्ट के साथ मिलकर अस्पताल का संचालन किया जाएगा। अस्पताल के टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। नोवस पैथोलॉजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डा.मनोज मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में 14 फरवरी को हुई बैठक के बाद मंगलवार का मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नोवस पैथोलॉजिस्ट को अस्पताल के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरे करे जाने और 25 मार्च को नवनिर्मित अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी सेवाए शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डा.मनोज मिश्रा ने बताया कि अस्पताल अपनी सेवाए तीन चरणों में मई माह तक पूरी करेगा। पहले चरण में 100 बेड, दूसरे चरण में 150 और तीसरे चरण में पूर्ण रूप से अपनी सेवाए 24 घंटे प्रदान करेगा। इसके लिए 6 महिला रोग विशेषज्ञ, 4 एनेस्थीसिया, दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो फिजिशियन, दो सर्जन, तीन ऑर्थाेपेडिक्स और ट्रामा सर्जन, 2 रेडियोलॉजिस्ट, एक पैथोलॉजिस्ट, 15 एमबीबीएस आरएमओ, 100 स्टाफ नर्स और सपोर्टिंग स्टाफ आदि की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। अस्पताल सरकारी होते हुए प्राइवेट जैसी उच्च कोटि की सुविधाएं प्रदान करेगा और गंभीर मरीजों, महिलाओं, नवजात बच्चो को अब ऋषिकेश या देहरादून जाने की आवश्यकता नही होगी।

अस्पताल के प्रथम चरण में तीन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, दो नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, ओपडी सेवाए, चौबीस घंटे इमरजेंसी, 19 बेड आईसीयू, 10 बेड आईसीयू, 7 लेबर रूम, 100 जच्चा बच्चा वार्ड, 22 नवजात शिशु इकाई, डाइलिसिस, कंगारू मदर केयर, चौबीस घंटे लैब, एम्बुलेंस, महिलाओ के सभी प्रकार के जटिल से जटिल ऑपरेशन आदि सेवाएं आरम्भ की जा रही है। दूसरे और तीसरे चरण में रेडियोलॉजी और जनरल सर्जरी, 24 घंटे नियोनेटोलॉजी आदि की सेवाए भी आरम्भ की जाएंगी। डा.मनोज मिश्र ने अवगत कराया कि अस्पताल आगामी दो वर्षों में एनएबीएच और हरिद्वार में पहली बार रिसर्च और पीजी कोर्स भी आरम्भ करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मिथक भी तोड़ने का प्रयास है कि पीपीपी मॉड उत्तराखंड में सफल नहीं हुए हैं।

अस्पताल को सही से संचालित करने के उपरांत इसके औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया की जाएगी, जो अप्रैल माह के अंत में प्रस्तावित है। जिसमे केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री, स्वामीनारायण ट्रस्ट के प्रमुख शास्त्री प्रेम सुखदास, स्वामी भक्तवत्सलदास, गुजरात सरकार के वरिष्ठ मंत्री, उत्तराखंड के मुख्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि आदि शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *