हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
कई भेल कर्मचारियों ने ली यूनियन की सदस्यता
हरिद्वार, 7 अप्रैल। हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक भेल सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में आयोजित की गयी। यूनियन अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कर्मचारियों की समस्याओ पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान कई भेल कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता भी ग्रहण की। यूनियन अध्यक्ष रामयश सिंह व बैठक का संचालन कर रहे यूनियन के महामंत्री विकास सिंह सदस्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारियों समीउद्दीन, शिव पुंडीर, सुरेशचंद्र, विजय मलिक, दीपक, प्रवीण कुमार, अनिल शर्मा, सलीम, अनिल आदि का स्वागत किया और विश्वास दिलाया यूनियन सभी सदस्यों का परिवार की तरह सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की छुट्टी या रविवार को कार्य पर बुलाए जाने पर ओवर टाइम का भुगतान, इंसेंटिव में सुधार, भेल टाउनशिप में मेंटिनेंस, जल आपूर्ति में सुधार तथा कोरोना में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता जारी रखने आदि समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधिका पर दबाव बनाया जाएगा। भर्ती में निष्पक्षता की मांग भी प्रबंधिका से की गयी है। रामयश सिंह ने कहा कि पूरे देश में निफ्टू का विस्तार हो रहा है और कर्मचारी यूनियन के साथ जुड़ रहे है। बैठक में विकास सिंह, रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, संदीप सिंघानियां, राकेश मालवीय, अरविंद मावी, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, नवीन गिरी, मोहित, विजय कुमार, भगत रावत, बलवीर रावत, प्रह्लाद चौहान, अजय सिंह, ज्ञान प्रकाश, रामलाल प्रजापति आदि माज्ूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *