प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में मनायी फूलों की होली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 27 फरवरी। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम स्थित श्री जी वाटिका में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश के सान्निध्य में फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन कीर्तन से हुआ। स्थानीय कलाकारों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कवियों ने प्रेम, त्याग व सामाजिक सद्भाव वाली होली रचनाएं पेश की। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति, राजनेता, समाजसेवी, संत व भक्त शामिल हुए।

स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली नई शुरुआत, प्रेम व एकता का प्रतीक है। फूलों की होली से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है। जिससे प्रदूषण-मुक्त उत्सव मनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि वैमनस्य भूल होली खेलें और भाईचारा बढ़ाएं। इस अवसर पर महंत विश्वास आनंद, नीरज सैनी, हीरालाल केसवानी, अमित सैनी आदि उपस्थित रहे और सनातन परंपराओं को जीवंत करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *