पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने स्थापित किए विकास के नए आयाम-मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 11 जून। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शुरू किए गए महासपंर्क अभियान के तहत रविवार को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के सभी सातों मोर्चों का सम्मेलन शुभारंभ बैंक्विट हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने केंद्र सरकार की 9 साल की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है। भारत का सम्मान और स्वाभिमान पूरी दुनिया में बढ़ा है। भारत ने पिछले 9 वर्षों में विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। देश से भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है और परिवारवाद की जड़े भी खोखली हुई है।

धारा 370 का समाप्त होना, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, तीन तलाक को समाप्त करना जैसे ऐसे अनेक विषय हैं। जिनके आधार पर कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह करके दिखाया है। नौ साल में अनेक महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी पीएम मोदी ने देश को संभाले रखा। लेकिन विपक्ष ऐसे समय में भी सरकार की आलोचना करता रहा। कांग्रेस भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करते करते हुए देश के विरोध पर उतर आई है। विपक्ष और कांग्रेसियों द्वारा नए संसद भवन के लोकार्पण समारोह का बहिष्कार करना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने बताया उत्तराखंड के प्रत्येक लोकसभा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा और जनहित की योजनाओं को लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नु कक्कड़ ने कहा कि महिला उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनेक ऐसे कार्य किए हैं। जिससे महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है। आज महिलाएं सम्मान और स्वाभिमान के साथ अपना जीवन जी रही है और उन्हें समान अधिकार प्राप्त हुए हैं।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित ने कहा कि आज पड़ोसी देशों के राष्ट्रध्यक्ष और राष्ट्रपति सभी प्रोटोकॉल तोड़कर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते हैं और उनसे गले मिलते हैं। यह बदलता हुआ भारत है। जिसे आज की युवा पीढ़ी देख पा रही है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष और सम्मेलन के संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में विकास के इतने काम किए हैं जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आज का भारत विदेशी देशों की आंख में आंख डाल कर बात करता है और सेना को मिले सभी अधिकार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। सम्मेलन में भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैयर, राजेश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, कमला जोशी, कमलेश सिंघल, रंजना चतुर्वेदी, अंकुश भाटिया, पूनम माखन, अजय कुमार, सूरज मल्होत्रा, कुलविंदर, मृदुला सिंघल, सुशांत भट्ट, नवीन कुमार, आशु आजम, पंकज चैहान, छवि पंत, कपिल बालियान, धीर सिंह, अभिजीत सिंह, पुष्पेंद्र जोशी, शुभम मंडोला, सचिन बेनीवाल, आकाश चैहान, विक्की आडवाणी, देवेश ममगई, मनीष गुप्ता, अनिमेष शर्मा, पार्षद मोनिका सैनी, रेणु अरोड़ा, एकता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *