भाजपा नेता विदित शर्मा के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी होली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 मार्च। भाजपा नेता विदित शर्मा के संयोजन में उत्तरी हरिद्वार के विश्वनाथ धाम आश्रम में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल सहित कई संत महंत और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। वार्ड 2 की पार्षद सुनीता शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथीयों का तिलक लगाकर स्वागत किया और होली की बधाई दी। कार्यक्रम में होली से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और कुमांऊनी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

इस दौरान नगर विधायक मदन कौशिक ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों, उमंगो और उल्लास का पर्व है। भाजपा कार्यकर्ता पर्वों के महत्व को समझते हैं। उन्होंने कहा कि गिले शिकवे भुलाकर पर्व की खुशियों को साझा करें। होली की खुशीयों में निर्धन परिवारों को भी शामिल करें। मेयर किरण जैसल ने कहा कि आपसी रिश्तों को मजबूत करने वाले होली पर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए। एकता भाईचारे से ही देश को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम अवश्य ही लोगों को पर्वों के प्रति प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता विदित शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष परंपरागत तरीके से होली पर्व स्थानीय लोगों के साथ मिलजुल कर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्व हमारी हिंदू संस्कृति को दर्शाते हैं। युवा पीढ़ी को भी पर्वों की महत्ता को समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुमांऊनी कलाकारों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उत्तराखंड की संस्कृति को बेहतर तरीके से दर्शाया है।

इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी, हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर शिवकुमार सैनी, हनी अग्रवाल, विकास तिवारी, विमला पांडे, दीपांशु विद्यार्थी, अनिल पुरी, राम अवतार शर्मा, सीताराम बरौली, महेश कालोनी, सुधा, चंद्रकांत पांडे, राम अवतार शर्मा आदि ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *