तनवीर
हरिद्वार, 4 जुलाई। वरिष्ठ भाजपा नेता महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर हेलीपेड पर पहुंचकर स्वागत किया और 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी। सुनील सेठी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 साल के कार्यकाल में राज्य के तेजी से विकास के साथ जो निर्णय लिए गए हैं। वे ऐतिहासिक हैं।
सामान नागरिक संहिता लागू करने के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं जो उत्तराखंड की पहचान बन गए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग एवं संजय त्रिवाल ने कहा कि 4 वर्ष में उत्तराखंड का जो विकास हुआ है। वह भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। निरंतर विकास होने से भाजपा का जनाधार बढ़ा है, जो 2027 में भाजपा की रिकॉर्ड सीटों से जीत का आधार बनेगा।