ईद पर्व के दृष्टिगत पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 17 मार्च। ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में ईदगाह रोड स्थित बड़े नाले की सफाई करायी गयी। सफाई अभियान के दौरान नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल ने सफाई कार्य की निगरानी करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यावरण मित्रों ने नाले में जमा गंदगी और कचरे को हटाकर मार्ग को साफ-सुथरा बनाया, जिससे जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।

पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि सफाई अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना और त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से आमजन को राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि ईद जैसे पावन पर्व पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम टीम और सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *