त्रिमूर्ति नगर तिराहा और मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया जारी रहेंगे जनहित के कार्य-अहसान अंसारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 26 मार्च। बृहस्पतिवार को वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में त्रिमूर्ति नगर तिराहा और त्रिमूर्ति मंदिर के बाहरी हिस्से के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। वार्ड पार्षद अहसान अंसारी के प्रयासों से शुरू हुए सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन वार्ड निवासी एवं रिटायर्ड उपनिरीक्षक अर्जुनलाल ने किया। पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से सौंदर्यकरण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। तिराहे का विकास और सौंदर्यकरण होने से क्षेत्र की संुंदरता बढ़ेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अहसान अंसारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर रिटायर्ड दरोगा अर्जुन लाल, रणवीर सिंह सैनी, संजीव सैनी, अनुज चौधरी, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल, अखिल कुमार, जाफिर अंसारी, पंडित अनुराग शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *