ग्रामीणों को दी वीबी-जीरामजी योजना की जानकारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत-राजीव शर्मा
हरिद्वार, 9 फरवरी। नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा पदाधिकारियों ने ग्राम औरंगाबाद में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तिकरण तथा किसान-श्रमिक कल्याण को लेकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया और वीबी-जीरामजी योजना के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वीबी-जीरामजी अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है।

इस मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्राम, समृद्ध किसान और सशक्त श्रमिक का संकल्प साकार हो रहा है। किसानों एवं श्रमिकों को रोजगार और आजीविका से जोड़ना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिन्दर पाल, महामंत्री सौरभ चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि सिंह, अरुण चौहान, दिशांत चौहान, शशांक चौहान, साधुराम पाल, डा.कुलदीप, सुलेख चंद, ऋतिक प्रजापति, अरविंद, रजत, गौरव चौहान, संजय राजपूत, राजेंद्र भंवर, नीतू चौधरी, दीपा सिंह, बागेश्वरी बग्गा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *