कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का भाजपा से कोई संबंध नहीं-विकास तिवारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 28 मार्च। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा है कि भाजपा के लिए व्यक्ति से पहले विचार जरूरी हैं। विचारवान, संस्कारवान और अनुशासित लोगों के जुड़ने से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। विधानसभा चुनाव से पूर्व उत्तराखंड के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विकास तिवारी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस मे शामिल हो रहे हैं। उनका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उनमें से कुछ पार्टी से निष्काषित हैं। किसी के किसी दल मे आवाजाही से पार्टी को कोई फर्क नही पड़ता है।

तिवारी ने कहा कि बहुत लोगों को व्यक्तिगत महत्वकांक्षा और राजनैतिक संभावनाएं पार्टी से बड़ी लगने लगती हैं, तो उनके भ्रम का शिकार होने की स्थिति बन जाती है। जो लोग स्वयं के हित में या अपनी किसी कमी के चलते भाजपा छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हुए हैं। जल्द ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हो जाएगा। नेतृत्व विहीन, विचार और सिद्धांतहीन कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है, जो उसमें सवार सभी लोगों की संभावनाओं को लील जाएगा। विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन और नेतृत्व राज्य में शून्य हो गया है। कांग्रेस नेताओं का आपसी द्वंद्व और वैमनस्य इतना है कि राज्य के अंदर उनका एक साथ बैठना भी असंभव सा हो गया है।

हालात ये हैं कि उनकी इस कमजोरी का लाभ अब हाईकमान भी उठाने लगा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के लिए देवभूमि आने की कोई अहमियत नहीं है, लिहाजा गाहेबगाहे प्रत्येक बैठक में सबको दिल्ली जाना पड़ता है। विकास तिवारी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस में गए हैं। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर भरोसा नहीं है और केंद्रीय नेतृत्व के लिए आने वालों की कोई अहमियत नहीं है। इसीलिए प्रदेश की ज्वाइनिंग भी दिल्ली में करानी पड़ रही है। हालत ये है कि कांग्रेस पास प्रदेश की दो तिहाई विधानसभा सीटों पर लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं हैं। चुनाव जितना तो दूर की कौड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *