मेयर किरण जैसल एवं पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने किया हाईमास्ट लाईट का लोकर्पण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 29 मार्च। लंबे समय से पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग कर रहे वार्ड 40 पीठ बाजार वासियों की मांग पूरी करते हुए शनिवार को मेयर किरण जैसल एवं पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने मुख्य चौराहे पर लगायी गयी हाईमास्ट लाईट का लोकार्पण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी, इदरीश मंसूरी, रईस ठेकेदार, मुन्ना सलमानी सहित वार्ड के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूलमालाएं पहनाकर जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि सभी वार्डों में समस्याओं का निराकरण करते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाईमास्ट लाईट स्थापित होने से वार्ड के लोगों को सुविधा मिलेगी। पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी एवं पार्षद प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने कहा कि वार्ड की समस्या का समाधान कर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता हैं। वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ नालों, नालियों और पुलिया आदि का निर्माण भी कराया जा रहा है। कहा कि वार्ड में सुविधाओं का विकास करने में मेयर किरण जैसल भी पूर्ण योगदान दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *