विडियो:-बसपा के संस्थापक कांशीराम के निकट सहयोगी मेहर सिंह का निधन

Haridwar News
Spread the love


कनखल शमशान घाट पर सांसद चंद्रशेखर, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दी अंतिम विदाई
हरिद्वार, 16 जुलाई। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के निकट सहयोगियों में शामिल रहे चीफ साहब के नाम जाने वाले मेहर सिंह का कनखल शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद चंद्रशेखर आजाद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह माहरा, बसपा प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह, वरिष्ठ बसपा नेता सूरजमल, नाथीराम, रतिराम, अमरदीप, लकसर से बसपा विधायक हाजी शहजाद अली, कलियर विधायक फुरकान अहमद, कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, डा.संजय पालीवाल, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, सीपी सिंह, भंवर सिंह, सुनील कुमार, डा.दिनेश पुण्डीर, बीएस तेजियान, अशोक उपाध्याय, अमन गर्ग, मुरली मनोहर, तीर्थपाल रवि, राजेंद्र श्रमिक, सुरेंद्र तेश्वर, लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुमेरचंद्र रवि, भाजपा विधायक आदेश चौहान, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सदस्य विशाल मुखिया, मुकेश कुमार, मदन पाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, भानपाल सिंह रवि, पीएल कपिल, सुखपाल, मनीराम राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, अशोक कटारिया, रविंद्र सिंह, रजनीश कुमार, मोदीमल, बालेश्वर सिंह एडवोकेट, सतीश दुबे, कपिल बर्मन सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व समाजेसवी स्वर्गीय मेहर सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस नेता सीपी सिंह ने बताया कि भेल में कार्यरत रहे मेहर सिंह के निधन से बहुजन आंदोलन को गहरा झटका लगा है। 80 वर्ष की आयु में भी सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे मेहर सिंह ने बसपा के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में कार्य किया और बसपा को ऊंचाईयों पर पहुंचाने में योगदान दिया। बाद में कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने में भी योगदान दिया। 15 जुलाई को 80 वर्ष की आयु में मेहर सिंह का निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *