विडियो:-विधायक आदेश चौहान ने किया शील इंस्टीट्यूट की नवोदय नगर शाखा का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
वर्तमान समय में जरूरी है कंप्यूटर शिक्षा-आदेश चौहान
हरिद्वार, 27 मार्च। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने फीता काटकर शील इंस्टीट्यूट की नवोदय नगर ब्रांच का शुभारंभ किया। इंस्टीट्यूट संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर की उपयोगिता को देखते हुए कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शील इंस्टीट्यूट कंप्यूटर शिक्षा का अग्रणी संस्थान है। नवोदय नगर में इंस्टीट्यूट की नई शाखा खुलने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने इंस्ट्टियूट की नई शाखा के शुभारंभ की बधाई देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को रोजगार परक कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने में शील इंस्टीटयूट अहम भूमिका निभा रहा है।

इंस्टीट्यूट संचालक विभाष सिन्हा ने बताया कि शील इंस्टिट्यूट की शुरुआत वर्ष 1989 में शिवालिक नगर से हुई थी। इसके बाद रानीपुर मोड़ पर दूसरी शाखा खोली गई। अब नवोदय नगर में नई ब्रांच खुलने से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंस्टिट्यूट छात्र-छात्राओं को टैली सॉफ्टवेयर का ऑथराइज्ड सेल, सर्विस एवं एजुकेशन पार्टनर है। इंस्टिट्यूट में छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, इंटरनेट, पायथन, जावा, ऑटोकैड, शॉर्टहैंड, हिंदी-इंग्लिश टाइपिंग और इंगलिश स्पीकिंग आदि की ट्रेनिंग दी जाती है।

संस्थान में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं को सिडकुल इंडस्ट्रीज में 100 प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट की सुविधा भी प्रदान की जाती है। जिससे छात्रों को कोर्स पूरा करने के बाद रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। उद्घाटन कि दौरान डा.विशाल गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, राघवेंद्र चौहान, महेश राणा, राकेश राजपूत, दीपक नौटियाल, श्वेता श्रीवास्तव, भेल एजीएम अभय सिंह, जटाशंकर श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *