तनवीर
हरिद्वार, 5 मार्च। विधायक मदन कौशिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर मेयर किरण जैसल ओर उनके पति सुभाषचंद को फूलमाला और पगड़ी पहनाकर व बुके भेंटकर वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी और केक काटकर मां गंगा से उनके सुखद और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। विधायक मदन कौशिक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेयर किरण जैसल पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के साथ नगर के विकास में भी योगदान कर रही हैं।
इसमें उन्हें उनके पति और पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद के अनुभव और सहयोग का लाभ भी मिल रहा है। मेयर किरण जैसल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और प्यार उन्हें नगर के विकास की प्रेरणा देता है। सुभाषचंद ने भी सभी का आभार जताया और कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जन तक पहंुचाया जा रहा है।

विकास तिवारी, एडवोकेट राजकुमार, सचिन बेनीवाल, पार्षद राजेश शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, पार्षद नागेंद्र राणा, सिद्धार्थ कौशिक, पार्षद सपना शर्मा, प्रदीप त्यागी, परविन्दर गिल, दीपक शर्मा, सचिन शर्मा, ममता नेगी, निशा नौड़ियाल, मंजू रावत, पिंकी चौधरी, तुषांक भट्ट, कन्हैया खेवड़िया, ललित रावत ने भी मेयर और उनके पति को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


