विधायक संजय गुप्ता ने की मुख्यमंत्री की दीघार्यू एवं उज्जवल भविष्य की कामना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 सितम्बर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 49वें जन्मदिवस पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना एवं दुग्धाभिषेक कर उनके उज्जवल भविष्य एवं दीघार्यू की कामना की। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के विकास में पुष्कर सिंह धामी की जितनी भी प्रशंसा की जाए। उतना कम है। उन्होंने ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश को नकल विरोधी कानून, कॉमन सिविल कोड, लैंड जिहाद जैसे कानून पारित कर राज्य को सुरक्षित करने का काम किया।

चारधाम यात्रा से लेकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुर्नवास करने जैसी योजनाएं लागू की। संजय गुप्ता ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा जैसे चुनाव जीतकर राज्य के हित में ऐतिहासिक काम किए हैं। राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने दक्षेश्वर महादेव से उनके उज्जवल भविष्य एवं दीघार्यू की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *