निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 18 मार्च। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के नेताओं ने हरिद्वार दौरे पर आए अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष किशोर मकवाना पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया और समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की। रोशनाबाद स्थित जिला सभागार में आयोग अध्यक्ष के साथ सफाई मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्च के नेताओं सुरेन्द्र तेश्वर व राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि दिसंबर 2025 में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 10 वर्ष से कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने के आदेश दिए थे।

लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया गया है। इस दौरान सुरेंद्र तेश्वर व राजेंद्र श्रमिक ने प्रमोशन मिलने के बाद हरिद्वार नगर निगम से अल्मोड़ा नगर निगम स्थानांतरित हुए सहायक लेखाकार की हरिद्वार नगर निगम में वापसी का विरोध करते हुए आयोग अध्यक्ष को पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर सुरेन्द्र तेश्वर, राजेन्द्र श्रमिक के अतिरिक्त भंवर सिंह, प्रवीण कुमार, राजेश छाछर, पूनम वाल्मीकि, आनंद कुमार, संजय घावरी, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *