तनवीर
हरिद्वार, 11 जनवरी। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड 13 की शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी में गलियों की सड़कों का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी की गलियों में पहली बार पक्की सड़कों का निर्माण किया गया है। स्थापना के बाद से अब तक क्षेत्रवासी कच्चे रास्तों, बरसात में कीचड़, गर्मियों में धूल तथा आवागमन की गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे थे। सड़क निर्माण न होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं आपातकालीन सेवाओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
अब इन पक्की सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी। राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का स्पष्ट संकल्प है कि नगर का कोई भी वार्ड विकास से वंचित न रहे। नवोदय नगर वार्ड 13 की गली नंबर 6 एवं 9 में पहली बार पक्की सड़कों का निर्माण कर वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। हमारा उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। आने वाले समय में शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड में और भी व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता सिंह, भानु प्रताप सिंह, अवधेश राय, रितु ठाकुर, भागेश्वरी, दीपा सिंह, रीना नेगी, नीलम रावत, संदीप मैथानी, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, सुधांशु, मदनेस मिश्रा, जटाशंकर श्रीवास्तव, दिनेश चंद्रा, पवन सैनी, रामनिवास गुजर, नीरज प्रेमी, शैलेन्द्र, कपिल कठैत, प्रवीण चमोली, दिनेश सिंह, विवेक कुमार, प्रदीप सहित संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।


