स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 अप्रैल को

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 अप्रैल। स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 अप्रैल को हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। वंश नशाप्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारीदेते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी के संरक्षण में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी रहे लेफ्टिनेंट आर.माधवन, आनंदसिंह बिष्ट, 116 वर्षीय स्वामी लेखराज, भारत भूषण विद्यालंकर तथा मुख्य अतिथी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, छत्तीसगढ़ सरकार में नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, मेयर किरण जैसल एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान शामिल होंगे।

रघुवंशी ने बताया कि 13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर से कटहरा बाजार, रेल पुलिस चौकी, आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल आयुर्वैदिक कालेज परिसर तक स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित करेंगे। सम्मान यात्रा में कुमाऊं की प्रसिद्ध छोलिया नृत्य टोली सबसे आगे चलेगी। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज परिसर में स्थापित अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित कर मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा यात्रा का स्वागत करेंगे। प्रैसवार्ता को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकर, संगठन के पदाधिकारी देशबन्धु, डा.वेदप्रकाश आर्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत, नगर प्रभारी विवेक कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, वीरेन्द्र सिंह गहलोत, कैलाश चन्द्र वैष्णव, आदित्य उपाध्याय, सुशील कुमार तथा कृष्ण गोपाल पन्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *