विडियो:-नए कप्तान ने संभाला कार्यभार, नशा बेचने वालों पर रहेगा फोकस

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-उत्तराखंड में हुए बड़े पुलिस फेरबदल के बाद, हरिद्वार के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया है।एसएसपी हरिद्वार द्वारा पदभार संभालने से पहले उन्होंने हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया ।इसके बाद एसएसपी सीसीआर टावर पहुंचे। जहां उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र, निगरानी व्यवस्था और संचार प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आगामी कुंभ मेला को देखते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।एसएसपी ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही हरिद्वार में होने वाले आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विशेष फोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *