जगजीतपुर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 मार्च। नवगठित जगजीतपुर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह आयोजि किया गया। लकसर रोड़ स्थित शीतला बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जगजीतपुर व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्क शर्मा, महामंत्री शुभम वालिया, कोषाध्यक्ष रोहन वालिया, उपाध्यक्ष आकाश वालिया एवं सचिव अर्जुन सिंह सहित समस्त कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की और व्यापारी हितों की रक्षा एवं क्षेत्र के व्यापारिक विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाजसेवियों को व्यापार मंडल का सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद सुमित त्यागी भी उपस्थित रहे और व्यापारियों को शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संदीप वालिया, लोकेश मेहंदी रत्ता, राजकुमार गुप्ता, दिनेश वालिया, विधु वालिया, सुरेंद्र चौधरी, रामकुमार राजपूत, आलोक पाठक, रमेश मिश्रा, सौरभ वालिया, मधुरमोहन शर्मा, नितिन आहलूवालिया, सचिन अत्रये, गुंजन विश्नोई, एसके मिश्रा, रवि वालिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *