तनवीर
रोगी और चिकित्सक के बीच होता है भक्त और भगवान जैसा रिश्ता-डा.केपीएस चौहान
हरिद्वार, 8 फरवरी। इएमए हरिद्वार की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इएमए कैम्प कार्यालय बालाजी इंस्टीट्यूट आफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारम्भ एडीजीसी जिला सत्र न्यायालय हरिद्वार एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डा.एनएस टाकुली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा.वीएल अलखानिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान ने जिलाध्यक्ष डा.आदेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डा. विक्रम चौहान, जिला महामंत्री डा.चांद उस्मान, जिला सचिव डा.अशोक कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष गुलाम साबिर, जनपद प्रभारी डा.अमरपाल अग्रवाल को शपथ दिलायी। समारोह को सम्बोधित करते हुए एडीजीसी कुशलपाल सिंह चौहान ने कहा कि चिकित्सक का इलाज करना तथा रोगी का अपना इलाज कराना, दोनों का मौलिक संवैधानिक अधिकार है। आज कल चिकित्सक एवं रोगी के मध्य विश्वास की कमी के चलते चिकित्सा संस्थानों में विवाद की घटनाएं हो रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने कहा कि रोगी और चिकित्सक के बीच भक्त और भगवान जैसा रिश्ता होता है।
चिकित्सकों को रोगी के साथ मधुर व्यवहार एवं संवाद कायम करना चाहिए। रोगी की आधी बीमारी चिकित्सक की मीठी बातों एवं दिलाये गये विश्वास से ही ठीक हो जाती है। समारोह का संचालन केंद्रीय कार्यालय प्रभारी डा.ऋचा आर्य ने किया। समारोह मे डा.हीना कुशवाहा, डा.बीबी कुमार, डा हरबंस सिंह, डा.कमलेश शर्मा, डा.अंशुल कौशिक, डा.सुनील अग्रवाल, डा.लक्ष्मी, डा.नीलम भारती, डा.अरसलान, डा. मोनिका सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


