ऑपरेशन कालनेमि, पुलिस ने किया 11 बहरूपियों को गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 31 जनवरी। ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 11 बहरूपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गयी है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर पूरे राज्य में ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को शिवालिक नगर, गैस प्लान्ट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले कुल 11 संदिग्ध व्यक्तियों शिवम नाथ पुत्र भोलानाथ, वंश नाथ पुत्र शिवम नाथ, गुलमति पुत्र अशोक नाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा पथरी हरिद्वार, जैनद्दीन पुत्र मेनुकूद्दीन ग्राम कलका सिया जिला बारबटा आसाम हाल निवासी झुग्गी झोपडी मायावती चौक शिवालिक नगर, नूरमौहम्मद पुत्र नुरु निवासी अहबाब नगर ज्वालापुर, भाषण अली पुत्र अब्दुल अली निवासी होरिसर थाना नेरुसर आसाम हाल निवासी झुग्गी झांेपड़ी मायावती चौक शिवालिक, भावेश पुत्र माहाली निवासी महाशिया पुरा थाना केशिरी पश्चिम मेहदनीपुर कोलकता, हनीफ पुत्र हसन अली निवासी किस्मत मैनबरी थाना कलका सिया आसाम हाल निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल शेर अली पुत्र आसनुद्दीन निवासी ग्राम सतला थान कलका सिया आसाम हाल निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल, बोनी इसराईल पुत्र शोरब अली निवासी जुपीया मदरसा परा थाना मेरुरसर आसाम हाल निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल व अब्बूकलाम पुत्र किराऊमत अली निवासी खतरतरी थाना कलकासिया आसाम को दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *