राष्ट्रीय कामगार सेना की बैठक का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार/ राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) की बैठक का आयोजन कनखल स्थित कार्यालय में हुआ। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रेखा वाल्मीकि को अगले पांच वर्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कामगार सेना मजदूरों और कर्मचारियों की आवाज उठाती है। कई बार देखा जाता है कि छोटे कर्मचारियों का शोषण होता है। उनसे काम तो लिया जाता है लेकिन मेहनत का पैसा पूरा नहीं मिलता।

संगठन ऐसे पूंजीपतियों, अधिकारियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा और कर्मचारियों को न्याय दिलवाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। नगर निगम में बहुत भ्रष्टाचार है। नई नियुक्तियां होनी चाहिए। मृतक आश्रितों को सरकार नियुक्ति दे।

वार्डों में सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही। संविदा पर भी कर्मचारी नहीं लिए जा रहे।फैक्ट्रियों में काम करने वालों का शोषण हो रहा है। महिला कर्मचारियों को सुरक्षा दी जानी चाहिए।

बैठक में काका हवलदार, विकास पेवल, अमित छाछर, सागर तेशवर, सुशील, प्रदीप, राजन, ऊमा, अनिता, सरिता, रंजनी, कल्पना, बबली, बल्रराम, आकाश, विकास, कौशल्या, सुनिता, कमला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *