विडियो:-उल्लंघन पर कसा कानून का शिकंजा,वसूला बीस हजार पांच सौ का जुर्माना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सड़कों पर उतरे पुलिस के जवान

व्यापारियों को निर्धारित दायरे में रहने और अतिक्रमण न करने की दी चेतावनी

आगामी दिनों में भी जारी रहेगा पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान

वनवे व्यवस्था को किया जा रहा है सख्ती के साथ लागू

हरिद्वार :-हरकी पैड़ी से बाल्मिकी चौक, गुजरांवाला चौक तक कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा पोस्ट ऑफिस तिराह से वाल्मिकी चौक, रजिस्ट्ररी तिराहा, गुजरावाला चौक, रोडीबेलवाला मैदान, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक तक ई-रिक्शा/टैम्पो को वनवे को शत प्रतिशत पालन कराया जा रहा है।

इस दौरान अतिक्रमण करने वाला दुकानदारों के विरुद्ध मौके पर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत 82 चालान काट कर ₹20,500/- जुर्माना वसूला गया तथा सभी को हिदायत दी गयी कि भविष्य में अतिक्रमण न किया जाय। यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।