दौड़ प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 फरवरी। वसुधैवनीडम् फाउंडेशन एवं रन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण समारोह एवं पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्य समाज मंदिर भेल सेक्टर-1 से शुरू हुई दौड़ का शुभारंभ आचार्य योगेंद्र मेधावी एवं मुख्य अतिथी वसुधैवनीडम् के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में युवकों व युवतियों ने भी भाग लिया।

इस दौरान बंजर भूमि पर फलदार व औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने विचारों की शुद्धता को उत्तम कर्म का आधार बताया। देहरादून से आईं भैरवी ने कार्यक्रम की सामाजिक व सांस्कृतिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर ऋषिमन चंदवानी, विशाल सैनी, सूर्या बिष्ट, शेर सिंह सैनी, किशन कुमार चंदवानी, अर्चित चंदवानी, अर्जुन भारद्वाज, सचिन तिवारी, मदन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *