तनवीर
सेफर इन्टरनेट दिवस के अवसर पर सुरक्षित इन्टरनेट के उपयोग पर “स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्प –
हरिद्वार 10 फरवरी :-जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि सेफर इंटरनेट दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया,जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी द्वारा किया गया।
उन्होंने अवगत कराया है कि इस कार्यशाला में सुरक्षित इन्टरनेट के इस्तेमाल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सुरक्षित और जिम्मेदार (Safe and Responsible) उपयोग के बारे में अवगत कराया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के संबंध में पी पी टी के माध्यम से सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा बताया गया कि AI तकनीक वर्तमान समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, मीडिया एवं उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, परंतु इसके साथ-साथ डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, फेक कंटेंट, साइबर जोखिम एवं नैतिक उपयोग जैसे विषयों पर सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।
्वि्शेषज्ञों ने AI के उपयोग में सावधानियों, डिजिटल सुरक्षा उपायों, सही जानकारी के सत्यापन तथा तकनीक के जिम्मेदार प्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया गया कि AI का उपयोग मानव कल्याण, पारदर्शिता एवं सुशासन को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। इस कार्यशाला में जिले के सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी,स्कूल के अध्यापक, छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे ।


