पर्यावरण को बचाने के लिए करें अधिक से अधिक पौधारोपण-रश्मि पंत‌

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी के संयोजन में रोश्नाबाद स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। एआरटीओ रश्मि पंत ने कहा कि मानव जीवन प्रकृति पर निर्भर है। लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण के चलते धरती पर तापमान तेजी से बढ़ रहा है। जिसका जनजीवन पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। मानवीय गलतियों से बिगड़े पर्यावरण को संतुलित करना भी मानव का कर्तव्य है।

आरआई चंद्रकांत भट्ट ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए मनुष्य को जागरूक होना होगा। धरती पर पौधे और वृक्ष रहेंगे तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेंगे। इस अवसर पर विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया और सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *