तनवीर
फरार हुए एक आरोपी की पुलिस कर रही तलाश
अलमारी की चाबी बहाने चोरी किए थे सोने चांदी के जेवरात
हरिद्वार, 22 फरवरी। अलमारी की चाबी बनाने के बहाने जेवरात चोरी कर फरार हुए एक आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि 9 फरवरी को शिवालिक नगर निवासी संदीप धीमान ने पुलिस को सूचना दी कि दोपहर के समय उनकी बुजुर्ग मां ने अलमारी की चाबी बनाने के लिये दो व्यक्तियो को घर पर बुलाया था। चाबी बनाने के बहाने दोनों अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।
शिकायत के आधार मुकद्मा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस व सीआईयू टीम ने जांच पड़ताल करते हुए 20 फरवरी को एक आरोपी गोविन्द छाबडा को उसके धार मध्यप्रदेश स्थित घर से दबोचकर उसके कब्जे से एक पीली धातू की अंगूठी बरामद की। पूछताछ में आरोपी गोविन्द छाबडा ने बताया कि वह अपने साले के साथ कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से हरिद्वार आया था। शिवालिक नगर स्थित घर से चाबी बनाने के बहाने अलमारी से ज्वैलरी चोरी करने के बाद दोनों अपने घर मध्य प्रदेश चले गये थे। गोविंद ने यह भी बताया कि अंगूठी के अलावा बाकी आभूषण उसके साले के पास हैं।
पुलिस टीम ने जब गोविंद के साले के घर पर दबिश दी तो वह अपने मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित कहीं फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में गैस प्लांट चौकी प्रभारी एसआई विकास रावत, कांस्टेबल दीप गौड, गम्भीर तोमर व सुमन डोबाल तथा सीआईयू प्रभारी नरेन्द्र सिंह बिष्ट व कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।


