जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 मार्च। हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे आरोपितों को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे। 20 फरवरी को नरोजपुर लकसर निवासी इमरान ने गांव के ही सावेज व सुल्तान पुत्रगण मुज्जमिल को नामजद करते हुए भाई के ऊपर जानलेवा करने के आरोप में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश देते हुए आरोपित सावेज व सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई आशीष भट्ट, कांस्टेबल पंचम प्रकाश् व नवीन चन्द शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *