दुकान में चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 नवम्बर। दुकान में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने चोरी किए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। ज्वालापुर के नाथ नगर में गोयल इंटरप्राइजेज के स्वामी विपिन गोयल ने सोमवार को ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर दो गीजर व एक मिक्सी चोरी कर लिए जाने के जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर आकाश पुत्र राजकुमार निवासी मन्नूगंज खुडबुडा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून को लालपुल के पास नहर पटरी से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक अनिल सैनी व कांस्टेबल अर्जुन चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *