स्व.कांशीराम के लिए सेवा का माध्यम थी राजनीति-आशीष यादव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए दिवस के रूप में मनायी स्व.कांशीराम की जयंती
हरिद्वार, 15 मार्च। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनायी। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के संयोजन में जटवाड़ा पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्व.कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। आशीष यादव ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के जननायक अखिलेश यादव के दिशा निर्देशों पर उत्तराखंड समेत पूरे देश में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्व.काशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनायी गयी है।

आशीष यादव ने कहा कि अपना पूरा जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित करने वाले स्व.कांशीराम ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और जीवन भर सभी वर्गों के हितों को लेकर संघर्ष किया। आशीष यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एकमात्र नेता हैं, जो पीडीए के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्व.कांशीराम के आदर्शों को अपनाकर देश निर्माण में सहयोग प्रदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचारों और आदर्शों का प्रचार प्रसार करें। प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव निलेश चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्व.कांशीराम एवं राममनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

जिससे देश की जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्व.कांशीराम के विचारों से प्रेरणी लेनी चाहिए। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में दीक्षांत शर्मा, नसीर अहमद, रईस अहमद, आदेश उपाध्याय, प्रिंस यादव, रिंकू, आदित्य यादव, शिवराम यादव, अंकित यादव, भूपेंद्र चौहान, संतोष कश्यप, रविंद्र गिरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *