शातिर वाहन चोर दबोचे, पांच दोपहिया वाहन बरामद

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 8 जनवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसएसपी प्रमंेद्र सिंह डोबाल ने घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए सिडकुल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दवा चौक सिडकुल के पास से दो संदिग्धों आयुष पुत्र गंगाराम निवासी बेगमपुर सादी उर्फ रामपुर थाना कोतवाली बिजनौर उ.प्र. व रोहित पुत्र शिवराम रोहित पुत्र शिवराम निवासी ग्राम दहलावाला थाना रेहड जनपद बिजनौर उ.प्र हाल निवासी बेगमपुर बहादराबाद को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से डेंसो चौक से चोरी की गयी बाइक बरामद करते हुए कड़ी पूछताछ के बाद मुन्जाल शोवा कंपनी के पीछे छिपाकर रखी गयी 3 बाइक व 1 स्कूटी बरामद की। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एएसआई अनिल कुमार सैनी, एएसआई संजय चौहान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक, संजय सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर, अरविन्द कुमार, मुकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *