ऐतिहासिक मंडी के कुंए पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Haridwar News
Spread the love


सभी व्यक्तियों में समान न्याय स्थापित करता है संविधान-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार, 27 जनवरी। ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक मंडी के कुएं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता छम्मन पीरजी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.झांगीराम ने किया।

कार्यक्रम संयोजक क्रय विक्रय सहकारी समिति ज्वालापुर के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि संविधान को लागू हुए 76 वर्ष हो चुके हैं और हम आज 77वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण करते समय सभी धर्माे व वर्गों का ध्यान रखा। भारत धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और समाजवादी व्यवस्था को अपनाने वाला देश है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की सबसे खूबसूरत बात यह है कि वह

सभी व्यक्तियों में समान न्याय स्थापित करता है। लेकिन कुछ सांप्रदायिक ताकतें संविधान को कमजोर करना चाहती हैं। धर्म और जाति के नाम पर आपस में लड़वाना चाहती हैं। लेकिन हम उनके मन्सूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। क्योंकि भारत का प्रत्येक नागरिक आपस में प्यार और मोहब्बत से रहना चाहता है, देश की तरक्की चाहता है, युवा रोजगार चाहता है। रियाज अली एडवोकेट ने कहा कि देश का संविधान सर्वाेपरि है। संविधान ने भारत के प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार प्रदान किए हैं। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अरबाज अली एडवोकेट ने कहा कि भारत का संविधान भारत की जनता पर ही केंद्रित है तथा भारतीय संविधान के अनुसार भारतीय जनता सर्वाेपरि है।

यह हमारे संविधान की ही देन है कि आज मौलिक अधिकारों के तहत हमें बोलने की आजादी है। अपने देश में कहीं भी घूमने फिरने की आजादी है। देश के किसी भी हिस्से में बसने की आजादी है। यह सब संविधान निर्माताओं की ही देन है। इस अवसर पर हम अपने संविधान निर्माताओं को नमन करते हैं। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरशाद खान, जाकिर सलमानी, सुल्तान अहमद खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता निसार अब्बासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल काजमी, नावेद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नौशाद बेग, मंसूर अली, मास्टर रवीश कमाल कुरैशी, इरफान फारुकी, मोनू अंसारी, इंतजार शाह, उमर फारूक, जेपी कश्यप, नसीम कुरैशी, तनवीर अली, इंतजार शाह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *